10 अगस्त 2014 - 03:46
इस्राईल अपनी उम्र पूरी कर चुका है।

इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की ख़ातमुल अंबिया एरोस्पेस छावनी के कमांडर फ़रज़ाद इस्माईल ने कहा है कि इस्राईल अपने अंत के निकट पहुंच गया है।

अबनाः इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की ख़ातमुल अंबिया एरोस्पेस छावनी के कमांडर फ़रज़ाद इस्माईल ने कहा है कि इस्राईल अपने अंत के निकट पहुंच गया है।
उन्होंने ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तिनयों के प्रतिरोध और इस क्षेत्र पर ज़ायोनियों के अत्याचारों के बारे में कहा कि इस्राईल के अपराधों ने तो शैतान को भी पीछे छोड़ दिया है। फ़रज़ाद इस्माईल ने कहा कि इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने इतिहास के सभी अत्याचार एक ही स्थान पर अंजाम दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस्राईल ने जो कुछ भी किया है उसका अंजाम उसके विनाश के अतिरिक्त कुछ भी नहीं निकलेगा ।
ग़ौरतलब है कि इस्राईली शासन ने जूलाई 8 को ग़ज़्ज़ा पर हमले शुरू किये जिसमें अब तक 1898 लोग शहीद हुए और 9837 घायल हुए। शहीदों में बड़ी संख्या बच्चों और औरतों की है।